Thursday, November 27, 2025
Google search engine
HomeFashionकलेक्ट्रेट झांसी में “संविधान दिवस” समारोह, अधिकारियों ने ली संविधान पालन की...

कलेक्ट्रेट झांसी में “संविधान दिवस” समारोह, अधिकारियों ने ली संविधान पालन की शपथ

देवेश प्रताप सिंह राठौर/ झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी में शासनादेश के क्रम में कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम उपरांत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अपर जिलाधिकारी ने संविधान की उद्देशिका का पाठ करते हुए कहा कि उद्देशिका ही संविधान की आत्मा है और उसमें पूरे संविधान का सार निहित है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्रदान करता है। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई, जिसमें राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान, देश की अखंडता की रक्षा, महिलाओं के सम्मान, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, सीटीओ अनिल कुमार मिश्रा, डीपीओ सुरेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एसएलओ, नाजिर सदर, नायब नाजिर सहित कलेक्ट्रेट परिवार के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments