Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeIndiaमुंबई में भी इस बार पड़ रही ठंड, 13.8 डिग्री के साथ...

मुंबई में भी इस बार पड़ रही ठंड, 13.8 डिग्री के साथ रविवार रहा सबसे ठंडा दिन, आने वाले दिन में क्या होगा?

Mumbai : मुंबई में भी इस साल ठंड पड़ रही है। 13.8 डिग्री के साथ मुंबई में रविवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की सांताक्रूज वेधशाला में न्यूनतम (रात) तापमान सामान्य तापमान से चार डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई क्योंकि रविवार को आईएमडी रीडिंग 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। इस सर्दी में अब तक का सबसे कम तापमान 25 दिसंबर को 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोलाबा में आईएमडी के तटीय स्टेशन में भी रात का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 27.2 डिग्री रहा। आईएमडी अधिकारियों ने भविष्यवाणी की थी कि मुंबई में 15 से 17 जनवरी के बीच सर्दी बढ़ने वाली है। आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक और मौसम विशेषज्ञ सुषमा नायर ने कहा कि उत्तर भारत में लंबे समय तक सर्दी के कारण, मुंबई भी ठंड पड़ेगी। इसके दौरान सर्द हवाएं भी चलेगी।

मौसम विशेषज्ञ सुषमा नायर ने कहा कि वर्तमान में, उत्तरी हवाएं चल रही हैं और आर्द्रता भी बहुत कम है, जिसकी वजह से मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा। शहर में 17 जनवरी तक ठंडा मौसम रहेगा, जिसके बाद मुंबई धीरे-धीरे गर्म होना शुरू हो सकता है क्योंकि तापमान में फिर से मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।”

मौसम विशेषज्ञ और स्काईमेट वेदर सर्विसेज के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि उत्तर भारत से सीधे चलने वाली हवाएं मुंबई को प्रभावित कर रही हैं। महेश पलावत ने कहा,”वर्तमान में, भारत के उत्तरी भागों में बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत दैनिक तापमान में गिरावट का अनुभव कर रहा है। उत्तरी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में, पिछले एक सप्ताह में दैनिक तापमान पहले ही 10 डिग्री से नीचे गिर गया था। यह उत्तरी हवाओं का नतीजा है जो सीधे मुंबई के ऊपर से बह रही हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments