Homeमुंबईमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया काला घोड़ा आर्ट एवेन्यू का लोकार्पण, विरासत...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया काला घोड़ा आर्ट एवेन्यू का लोकार्पण, विरासत और आधुनिकता का दिखेगा अनूठा संगम

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट एवेन्यू के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काला घोड़ा क्षेत्र की सड़कों को ऐतिहासिक विरासत, कलात्मकता और आधुनिक सुविधाओं के संतुलित समन्वय के साथ विकसित किया गया है, जिससे मुंबईकरों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक नया और बेहतर अनुभव मिलेगा। बी.भरूचा मार्ग स्थित काला घोड़ा प्लाज़ा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक आकर्षक ‘हेरिटेज वॉक’ के रूप में विकसित किया गया है। यहां के पैदल मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और कला स्थलों को विशेष रूप से इस तरह तैयार किया गया है कि नागरिक ऐतिहासिक धरोहर के साथ आधुनिक शहरी सुविधाओं का आनंद ले सकें। उन्होंने नागरिकों, स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की कि इस क्षेत्र की स्वच्छता, अनुशासन और सुंदरता बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कई गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर, सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार, मुंबई की महापौर रितू तावडे, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, मनपा की विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर, सभागृह नेता गणेश खणकर, नगरसेवक हर्षिता नार्वेकर, बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे, अतिरिक्त आयुक्त प्राजक्ता लवंगारे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। दक्षिण मुंबई का काला घोड़ा क्षेत्र यूनेस्को द्वारा घोषित ‘विक्टोरियन गॉथिक एंड आर्ट डेको एन्सेम्बल ऑफ मुंबई’ विश्व धरोहर स्थल से सटा हुआ है। इसे अधिक आकर्षक और पैदल यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए पांच प्रमुख सड़कों का व्यापक सौंदर्यीकरण किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments