HomeArchitectureBreakingमुंबई एयरपोर्ट पर ₹4.71 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, बैंकॉक से लौटे...

मुंबई एयरपोर्ट पर ₹4.71 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, बैंकॉक से लौटे यात्री को कस्टम्स ने किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने मंगलवार को बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 13.477 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग ₹4.71 करोड़ आंकी गई है। कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर नागपुर निवासी 30 वर्षीय विकास गनोर्कर को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से प्लास्टिक के 14 पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलने पर उनमें पौधे के फूल और फल वाले हिस्से मिले, जिनसे तीखी गंध आ रही थी। जांच में इन्हें हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) पाया गया। इसके बाद कुल 13,477 ग्राम मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया। साथ ही ट्रॉली बैग, पासपोर्ट, बोर्डिंग पास, बैगेज टैग और मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे भारत में गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करना दंडनीय अपराध होने की जानकारी थी। उसके बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर कस्टम्स को इस तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के स्रोत, भारत में रिसीवर, पैसों के लेन-देन और पूरे सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments