Friday, July 26, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentप्रीति सुमन द्वारा संपादित पुस्तक 'काव्यम्' का हुआ विमोचन

प्रीति सुमन द्वारा संपादित पुस्तक ‘काव्यम्’ का हुआ विमोचन

सीतामढ़ी। रघुलीला रीसॉर्ट के सभागार में रविवार को ‘सीतामढ़ी काव्य महोत्सव’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। नव भारती सेवा न्यास व माताश्री कौशल्या रामदेव डॉ. गणेश राय डिग्री कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से गणमान्य व प्रतिष्ठित कवि शामिल हुए। महोत्सव में डॉ. रामचंद्र पूर्वे (उपसभापति बिहार विधान परिषद् ) मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि एम एल सी रेखा कुमारी, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ राजेश कुमार सुमन,डॉ कल्याणी शाही, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ लता गुप्ता, डॉ गणेश राय, अरविंद कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी नेहा भारती, संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष मंजू रानी और कवयित्री प्रीति सुमन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत पुस्तक के विमोचन का कार्य संपन्न हुआ। पुस्तक पर चर्चा के क्रम में वरिष्ठ कवयित्री डॉ कल्याणी शाही ने कहा कि ‘काव्यम्’ ,काव्य के विभिन्न सुंदर विधाओं के हृदयस्पर्शी रचनाओं का संकलन है। मुख्य अतिथि रामचंद्र पूर्वे ने ‘काव्यम्’ सहित पूरे महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में पुनः साहित्यिक जागरण हो रहा है। इस महोत्सव की सूत्रधार कवयित्री प्रीति सुमन पर हमें गर्व होना चाहिए जिनके कारण देश भर के कवियों का सीतामढ़ी आगमन हुआ। पूरा महोत्सव तीन सत्रों में संपन्न हुआ।प्रथम सत्र में प्रीति सुमन द्वारा संपादित देश के चुनिंदा पचास कवियों की रचनाओं का साझा संकलन ‘काव्यम्’ का विमोचन हुआ।द्वितीय सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे विशिष्ट व गणमान्य स्थानीय कवियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। तृतीय सत्र के तीन चरणों में विराट कवि सम्मेलन शानदार तालियों की गूंज व ठहाकों के साथ संपन्न हुआ। कॉलेज के सचिव डॉ. गणेश राय ने बताया कि ऐसे आयोजन साहित्यिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ-साथ नये साहित्यकारों को प्रकाश में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महोत्सव में सभी साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापन कवि कुन्दन आनंद ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments