
युवा पदाधिकारियों ने पहनाया चांदी का मुकुट
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव का जन्मदिन सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। समाजवादी पार्टी कार्यालय, उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के विभिन्न युवा संगठनों के जिलाध्यक्षों ने राजेश कुमार यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमन अंजुम, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष लकी यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अंकित यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल राजनीतिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

