Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeBollywoodभावना पानी की शानदार परफॉर्मेंस ने ‘भूत बंगला’ को बनाया खास

भावना पानी की शानदार परफॉर्मेंस ने ‘भूत बंगला’ को बनाया खास

मुंबई। अभिनेत्री, नृत्यांगना, परफॉर्मर और कोरियोग्राफर भावना पानी अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। फिल्म में भावना पानी एक अहम और प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं, जिसने रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म का हाई-एनर्जी और रंगारंग गाना ‘ओ सुंदरी’ इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस गाने में भावना पानी का शानदार डांस, सहज ग्रेस, दमदार एक्सप्रेशंस और प्रभावशाली कोरियोग्राफी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उनकी प्रस्तुति ने इस गाने को फिल्म के सबसे चर्चित और पसंद किए जाने वाले ट्रैक्स में शामिल कर दिया है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और विशेषज्ञों ने भी उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। ‘भूत बंगला’ में भावना पानी ने एक बार फिर अपने बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अभिनय और नृत्य का बेहतरीन संतुलन पेश किया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस ने हर सीन को खास बना दिया है, जिससे वह फिल्म की प्रमुख आकर्षणों में से एक बनकर उभरी हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए भावना पानी ने कहा, “इतनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं आभारी हूं कि दर्शक मेरे काम, ऊर्जा और कहानी को इतनी गर्मजोशी से अपना रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है।” फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है, और भावना पानी के प्रदर्शन ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments