HomeArchitectureBreakingमहाराष्ट्र में बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, 9 पर केस दर्ज

महाराष्ट्र में बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, 9 पर केस दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर में बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 13 मार्च को FIR दर्ज कर 9 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें मदार युसुफ पठान, अनीरूनीसा मोहम्मद, फैमुन्बी अय्युब मणियार, शाहिदा शौकत कुरेशी, फरहीन तौसीफ कुरेशी, हुसैन गफूर शेख, नाजेरा अब्दुल खुदुस, रुखसार मोसीन कुरेशी और मुस्तफा महेबूब शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने फर्जी आधार कार्ड, नकली दस्तावेज और झूठे शपथ पत्रों का इस्तेमाल कर भारत में अवैध रूप से जन्म प्रमाणपत्र हासिल किए। इससे पहले मालेगांव, अमरावती, जालना और संभाजीनगर में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इस घोटाले को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और जांच की मांग की है। उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments