HomeArchitectureBreaking'एक हसीना थी' म्यूजिक वीडियो जल्द होगा लॉन्च, सारेगामा म्यूजिक पर मचेगा...

‘एक हसीना थी’ म्यूजिक वीडियो जल्द होगा लॉन्च, सारेगामा म्यूजिक पर मचेगा धमाल

मुंबई। सपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘एक हसीना थी’ की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव फिल्मसिटी में पूरी हो चुकी है। हरिओम शर्मा द्वारा निर्मित और रोहिन बनर्जी द्वारा निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो को जल्द ही सारेगामा म्यूजिक पर लॉन्च किया जाएगा। इस वीडियो में पुराने मशहूर गाने ‘एक हसीना थी’ को नए अंदाज में रीक्रीएट किया गया है, जिसमें एक नई कहानी बुनी गई है। कोरियोग्राफी एग्नेश हैमिल्टन ने की है, जबकि प्रोडक्शन मैनेजर गौरी दास और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नटवर चावड़ा हैं। म्यूजिक को आधुनिक धुनों के साथ रीक्रिएट किया है देव आशीष ने। म्यूजिक वीडियो के मुख्य कलाकारों में असीम पटवारी, शिवानी गिरी, आशिता जैन, बबीता मिश्रा, समीक्षा गोस्वामी और आयुषी तिवारी शामिल हैं। हरियाणा के गुड़गांव के भोड़ाकला के मूल निवासी निर्माता हरिओम शर्मा इससे पहले कई हिंदी और मराठी फिल्मों और धारावाहिकों का निर्माण कर चुके हैं। उनकी मराठी फिल्म ‘थाम्ब लक्ष्मी थाम्ब’ में अभिनेत्री नगमा मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद उन्होंने ‘कमाल धमाल’ और कसाब पर आधारित फिल्म ‘टेरेरिस्ट – देश के दुश्मन’ बनाई। हरिओम शर्मा नई प्रतिभाओं को मंच देने में हमेशा आगे रहे हैं। फिलहाल वे दूरदर्शन के लिए ‘वसुंधरा’ नामक धारावाहिक का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकार नजर आएंगे। म्यूजिक प्रेमियों के लिए ‘एक हसीना थी’ का नया अवतार जल्द ही सारेगामा म्यूजिक पर धूम मचाने आ रहा है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments