HomeCrimeमुंबई में छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस...

मुंबई में छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

मुंबई। मुंबई पुलिस पर हमले की एक वारदात सामने आयी है। घटना के अनुसार पुलिस जब एक अपराध में लीन व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंती तो उन व्यक्ति ने पुलिस पर ही जोरदार हमला कर दिया। अपराधी के उपर माहिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज था। पुलिस इसी मामले में अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस पर हमला करके के कारण अब अपराधी का अपराध और बड़ा हो गया है। मुंबई में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ के एक मामले में उसे गिरफ्तार करने आई पुलिस की एक टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बोरीवली पुलिस थाने की एक टीम मंगलवार को महेश मोहन शेट्टी (40) उर्फ कोलू को पकड़ने के लिए रत्नाबाई चॉल गई। पुलिस ने बताया कि महेश के खिलाफ पिछले साल छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान शेट्टी आक्रामक हो गया और उसने सिपाही स्वप्निल शरद पवार को लात मारी और पत्थर से उन पर हमला किया, जिससे इलाके में हंगामा मच गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने शेट्टी को काबू कर पकड़ लिया और बोरीवली पुलिस थाने ले आई। उन्होंने बताया कि शेट्टी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेट्टी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसे पहले मुंबई पुलिस के जोन-11 की सीमा से बाहर कर दिया गया था, जिसमें गोरेगांव, बोरीवली और कांदिवली जैसे इलाके शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments