HomeMaharashtraठाणे की एक फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 5...

ठाणे की एक फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में आज शनिवार को एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट होने से दुखद हादसा हो गया। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने मीडिया को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट नाइट्रोजन गैस कंटेनर भरने के दौरान हुआ। नाइट्रोजन गैस टैंकर सुबह करीब 11 बजे उल्हासनगर शहर के शाहद में एक विनिर्माण इकाई में खड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट की सूचना मिलने के बाद, स्थानीय अग्निशमन कर्मियों और कंपनी की अग्निशमन सेवाओं को विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई में लगाया गया। उल्हासनगर के तहसीलदार अक्षय ढाकने ने मीडिया को बताया कि संयंत्र स्थल पर बचाव और राहत अभियान चलाया गया। टीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया। उल्हासनगर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि कंपनी परिसर में विस्फोट हुआ, उन्होंने कहा कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है। मृतक कर्मचारी के शव की पहचान शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments