Thursday, March 28, 2024
Google search engine
HomeIndiaथोड़ी सी गर्मी के बाद अब, 'दिल्ली और मुंबई में होगी राहत...

थोड़ी सी गर्मी के बाद अब, ‘दिल्ली और मुंबई में होगी राहत की बारिश’

फरवरी के आखिरी हफ्ते से ही कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। तेज धूप के साथ बढ़ता तापमान इस बात का अहसास कराने लगा है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। मार्च में ही बढ़ती गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राहत की खबर दी है। IMD ने कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना है।

कई राज्यों में आज से बारिश शुरू
एक रिपोर्ट के अनुसार IMD ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई सहित कई राज्यों में आज से बारिश शुरू हो जाएगी। बता दें कि मुंबई और दिल्ली में तापमान बढ़ रहा था और लोग गर्मी से परेशान होने लगे थे। लेकिन बारिश होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी। लोगों के लिए बारिश के लिए IMD का अलर्ट राहत के रूप में है।

अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं IMD ने देश भर के मौसम के लिए एक मैप जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी इस मैप में देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर-पूर्व के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट है। इस बीच मुंबई के लोग आसमान में बादल देख सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने 17 मार्च तक शहर में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। मुंबई में आज एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments