HomeCrimeड्रग्स माफिया ललित पाटील समेत 14 आरोपियों पर मकोका के तहत कारवाई

ड्रग्स माफिया ललित पाटील समेत 14 आरोपियों पर मकोका के तहत कारवाई


पुणे। ससून अस्पताल से राज्य भर में बड़ा ड्रग रैकेट चलाने और बाद में पुलिस कस्टडी से पलायन कर सुर्खियों में छाए कुख्यात ड्रग माफिया ललित पाटिल समेत 14 लोगों के गिरोह पर पुलिस कमिश्नर रितेश कुमार ने शिकंजा कसा है। ललित पाटिल समेत 14 लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंध यानी मकोका के तहत कार्रवाई की गई है। इस बीच पुलिस ने पाटिल द्वारा ड्रग्स बिक्री से मिले पैसों से खरीदा गया और पांच किलो सोना बरामद किया है। गुरुवार को नासिक में पुलिस ने यह कारवाई की है। अब तक उसके पास से कुल आठ किलो सोना बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर रितेश कुमार ने पुणे पुलिस की कमा संभालने के बाद से अब तक 76 संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ मोक्का एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 30 सितंबर को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ससून अस्पताल के सामने अंबेडकर स्मारक परिसर के पास बस स्टॉप से सुभाष मंडल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया और 2 करोड़ 14 लाख रुपये का 1 किलो 71 ग्राम 53 मिलीग्राम मैफेड्रोन (एमडी) ड्रग जब्त किया था। जांच में पता चला कि ड्रग्स का यह रैकेट येरवडा जेल में कैद और इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती ड्रग माफिया ललित पाटिल चला रहा था। उसके साथ रऊफ शेख के पास से 10 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन और ललित पाटिल के पास से 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ और अन्य सामान अवैध रूप से बरामद किया गया। इस संबंध में बंडागार्डन पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। ललित के भाई भूषण पाटिल और अभिषेक बलकवडे, अरविंद लोहरे और अन्य आरोपियों ने उनकी सहायता की थी। हालाँकि, हम इस अपराध में सड़ जायेंगे और जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इससे डरकर ललित पाटिल 2 अक्टूबर को भाग गया। अपराध की जांच करते हुए, पुणे पुलिस ने 3 किलो सोना भी जब्त किया। इसी बीच ललित पाटिल को मुंबई पुलिस की साकीनाका पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुणे पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। फिलहाल ललित पाटिल पुणे पुलिस की हिरासत में हैं और उससे इस मामले में पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments