HomeMaharashtraउद्धव गुट ने 16 विधायकों की अयोग्यता पर जल्द फैसला करने की...

उद्धव गुट ने 16 विधायकों की अयोग्यता पर जल्द फैसला करने की मांग की

प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को सौपा ज्ञापन

मुंबई। आक्रामक रुख अपनाते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को मांग की कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को 16 विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले सप्ताह के निर्देश के अनुसार जल्द फैसला लेना चाहिए। पार्टी के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और मांग के साथ एक ज्ञापन सौंपा। प्रभु ने कहा, चूंकि अध्यक्ष (नार्वेकर) शहर से बाहर का दौरा कर रहे हैं, इसलिए हमने उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और इस मुद्दे पर अपना ज्ञापन सौंपा। हमने दोहराया है कि अध्यक्ष को इस मामले में जल्द से जल्द अपना फैसला लेना चाहिए अपने फैसले में, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों के सवाल को महाराष्ट्र अध्यक्ष के डोमेन में रखा था, और उचित समय में निर्णय लेने के लिए कहा था। प्रतिनिधिमंडल में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक सुनील प्रभु, रमेश कोरगांवकर, सुनील राउत, अनिल परब, डॉ, मनीषा कयांडे, सचिन अहेर, विलास पोटनिस, सुनील शिंदे और रुतुजा लटके शामिल थे। प्रभु ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने शीर्ष अदालत के फैसले की प्रति और अपनी मुख्य मांग पर शिवसेना (यूबीटी) के पत्र को जमा किया और उम्मीद जताई कि अध्यक्ष बिना किसी देरी के इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments