Homeमुंबईस्वतंत्रता दिवस पर मेयर ऋतु तावड़े की अनोखी पहल, आम नागरिकों के...

स्वतंत्रता दिवस पर मेयर ऋतु तावड़े की अनोखी पहल, आम नागरिकों के लिए खोला मेयर बंगले का परिसर

मुंबई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने एक अनोखी जनहित पहल करते हुए भायखला स्थित मेयर के सरकारी आवास (मेयर बंगले) का परिसर स्थानीय नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक हेतु खोल दिया। ध्वजारोहण के बाद महापौर ने स्वयं मुख्य द्वार खोलकर इस पहल की शुरुआत की।महापौर ने कहा कि मुंबई जैसे व्यस्त महानगर में नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को शांत, हरियाली से भरपूर और सुरक्षित वातावरण में सुबह टहलने की सुविधा मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।अब स्थानीय निवासी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बंगले के पास स्थित फुटपाथ से सीधे मेयर आवास के विस्तृत परिसर में प्रवेश कर मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे।भायखला स्थित यह मेयर आवास वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान एवं प्राणीसंग्रहालय परिसर में स्थित है। महापौर ऋतु तावड़े ने फरवरी 2026 में पदभार संभालने के बाद जून 2026 के अंत में इस सरकारी आवास में रहना शुरू किया था।महापौर नियमित रूप से स्थानीय नागरिकों से संवाद करती हैं। विरासत (हेरिटेज) श्रेणी में शामिल यह परिसर घने वृक्षों और प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुआ है, जो सुबह की सैर के लिए उपयुक्त माना जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू की गई इस पहल का स्थानीय निवासियों और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत किया है और इसे नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments