Homeउत्तर प्रदेशएनसीसी कैडेट्स ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक

झांसी, उत्तर प्रदेश। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. स्वाती भदौरिया के मार्गदर्शन एवं प्रो. डॉ. कल्पना निरंजन की उपस्थिति में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. शारदा सिंह के नेतृत्व में रविवार को एनसीसी कैडेट्स ने समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कैडेट्स ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर एवं पेंटिंग तैयार कीं। इन पोस्टरों के माध्यम से युवाओं को नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान और उसके सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर से मार्च निकालकर उन क्षेत्रों तक जनजागरूकता अभियान चलाया, जहां मादक पदार्थों की बिक्री की जाती है। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील की तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। कैडेट्स ने आमजन को भी नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेट्स ने स्वयं नशा न करने तथा समाज में भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉ. शारदा सिंह के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित “विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments