HomeLifestyleTravelश्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत 174 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम...

श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत 174 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम रवाना

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। प्रभु श्रीराम की असीम कृपा एवं बुजुर्गों के आशीर्वाद से निजी संसाधनों द्वारा संचालित “पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा” के अंतर्गत विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम नेतुआ ग्रामीण स्थित आजाद नगर से लगभग 174 श्रद्धालु भक्तों की टोली को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह पल उनके जीवन का अत्यंत अमूल्य और अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से उन्हें अपने बड़े-बुजुर्गों और मातृ-तुल्य श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी के बल पर उन्हें यह पुण्य कार्य करने का अवसर मिल रहा है। विधायक ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के चरणों में दर्शन कराने का माध्यम बनने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष, भक्ति-संकीर्तन और प्रभु श्रीराम के मंगल नाम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, ग्राम प्रधान अरुण रावत, निषाद पार्टी अध्यक्ष बाल किशान निषाद, भाजपा जिला मंत्री आभा यादव, हरिनाम लोधी, रमेशचंद्र साहू, मंडल महामंत्री चंद्रकुमार बाजपेई, नत्थू निषाद, सहकारी समिति अध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिनलाल, रामगोपाल, जगन्नाथ, नीरज निषाद बीडीसी, रेखा रावत, संतोष राठौर, विनय मिश्रा, जितेंद्र रावत, अंशू यादव, पिंटू गौतम, डॉ. राजेंद्र आर्या एवं राजपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments