Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, युवती से दुष्कर्म के प्रयास...

उन्नाव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। शहर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर सिंगरोसी मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोधियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता प्रेमा पुत्री राम भरोसे निवासी जवाहर नगर सिंगरोसी थाना कोतवाली सदर उन्नाव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस में रहने वाले लल्ला पुत्र गुरुदयाल ने उसकी जमीन पर जबरन पिलर गाड़ दिया था। इस बात का विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज पर उतारू हो गए और उसके पिता राम भरोसे को धक्का देकर गिरा दिया। पीड़िता के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दोबारा विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लल्ला समेत महेंद्र, छोटू, मुन्ना, उमेश व अन्य लोगों ने मिलकर उसके पिता, माता राजेश्वरी तथा बहनों आरती व प्रथा के साथ मारपीट की। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला कर सभी को घायल कर दिया गया। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपित उसे जबरन बांस की कोठरी की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। युवती के शोर मचाने पर उसकी बहन मौके की ओर दौड़ी, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments