Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशनवनिर्माण के नौ वर्ष: झांसी में विकास उत्सव का भव्य आयोजन, सरकार...

नवनिर्माण के नौ वर्ष: झांसी में विकास उत्सव का भव्य आयोजन, सरकार की उपलब्धियों का हुआ प्रदर्शन

झांसी, उत्तर प्रदेश। प्रदेश सरकार के “संकल्प से सिद्धि—सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि” के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पं. दीनदयाल सभागार में भव्य विकास उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “नवनिर्माण के नौ वर्ष, विकास की गति अपार—डबल इंजन की सरकार” रही, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेबीरानी मौर्य (प्रभारी मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) उपस्थित रहीं। उनके साथ अनुराग शर्मा, पवन कुमार गौतम, रवि शर्मा, रश्मि आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया गया। साथ ही सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। लाभार्थियों को टूल किट, प्रमाण पत्र और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई।मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज “उत्सव प्रदेश, प्रगति प्रदेश और निवेश प्रदेश” के रूप में उभर रहा है, जहां निवेश और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) को क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और आधारभूत ढांचे को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही एक्सप्रेस-वे, फ्लाईओवर, बाईपास और कनेक्टिविटी के विस्तार से प्रदेश में समग्र विकास की गति तेज होने की बात कही।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी आकर्षण का केंद्र बनाया, जिसमें छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने बुंदेलखंड की लोक संस्कृति, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और परंपराओं को मंच पर जीवंत किया।इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, ग्राम प्रधानों, किसानों, खिलाड़ियों, शिक्षकों और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया और बड़ी संख्या में आमजन, लाभार्थी व अधिकारी उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन था, बल्कि प्रदेश के विकास, निवेश और जनकल्याण की दिशा में किए गए प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments