Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशझांसी में वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रम का मासिक निरीक्षण

झांसी में वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रम का मासिक निरीक्षण

झांसी। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी कमलेश कच्छल के निर्देशन में बुधवार को जनपद के वृद्धाश्रम एवं अनाथ आश्रम का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतीक त्रिपाठी तथा एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम हर्षिता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने आश्रमों में निवासरत वृद्धजनों एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल तथा चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने वृद्धजनों एवं अनाथ बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनकी दैनिक दिनचर्या और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी एवं सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने आश्रम संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वृद्धजनों एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण तथा उनके अधिकारों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम हर्षिता सिंह ने अनाथ आश्रम में बच्चों की शिक्षा, खेलकूद और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से जोर दिया कि बेसहारा बच्चों और वृद्धजनों को आश्रम में सुरक्षित, स्वस्थ और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments