HomeArchitectureBreakingअखरोट आयात में 42 करोड़ की सीमा शुल्क चोरी: वाशी के व्यापारी...

अखरोट आयात में 42 करोड़ की सीमा शुल्क चोरी: वाशी के व्यापारी को डीआरआई ने किया गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वाशी स्थित एक फर्म के 31 वर्षीय मालिक को चिली से इनशेल अखरोट (छिलके सहित अखरोट) के आयात में जानबूझकर कम मूल्य दिखाकर सीमा शुल्क में 42 करोड़ रुपये की भारी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीआरआई को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी व्यापारी चिली स्थित आपूर्तिकर्ता द्वारा जारी वास्तविक चालानों के बजाय फर्जी और कम मूल्य वाले चालान प्रस्तुत करता था, जिससे अखरोट की कीमत जानबूझकर काफी कम दर्शाई जाती थी। इन अखरोटों पर 100 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) लागू होती है, लेकिन आरोपी ने आयातित माल का मूल्य 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक कम दिखाया, जिससे वास्तविक शुल्क का लगभग आधा ही चुकाया गया। डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, इस तरह 3630 मीट्रिक टन अखरोट के आयात पर कुल 42 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क की चोरी की गई। आशंका है कि इस व्यापार में बची हुई राशि को हवाला जैसे गैरकानूनी माध्यमों से विदेश भेजा गया। अधिकारियों को संदेह है कि यह केवल एक व्यापारी तक सीमित नहीं है बल्कि एक व्यापक और संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। डीआरआई अब अन्य संबंधित व्यापारियों की भूमिका की जांच कर रही है ताकि इस तरह की कर चोरी की प्रवृत्ति को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments