HomeArchitectureBreaking3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एयरपोर्ट पर हुआ...

3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचीं, जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी सविन बंसल, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मु अपने प्रवास के दौरान ‘राष्ट्रपति निकेतन’ में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त, वे राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान द्वारा आयोजित विशेष बच्चों के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और योगाभ्यास करेंगी। राष्ट्रपति के वीवीआईपी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा बल को पूरी तरह से ब्रीफ किया गया है, ताकि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान कोई चूक न हो और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments