Thursday, August 7, 2025
Google search engine
HomeCrimeमहिला से सरकारी ठेकेदार ने ऑफिस और कार में किया रेप

महिला से सरकारी ठेकेदार ने ऑफिस और कार में किया रेप

संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां अपने पति से अलग हो चुकी 26 साल की एक महिला के साथ एक सरकारी ठेकेदार ने बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। सरकारी ठेकेदार ने ऑफिस में बुलाकर पहली बार बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित महिला को सिडको के करीब स्थित अपने ऑफिस में बुलाया था। जहां उसने महिला से रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी दी। आरोपी का नाम अमोल विट्ठल पाटिल (उम्र 40 वर्ष) है। वह सिडको के टाउन सेंटर के पास रहता है। पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी फरवरी 2022 को एक मुस्लिम लड़के से हुई थी। हालाँकि, कुछ ही दिनों में उनमें झगड़ा हो गया और अप्रैल 2022 से वह उससे अलग होकर शहर में अकेले रहने लगी। एक प्राइवेट ट्यूशन में शिक्षिका के रूप में पढ़ाने लगी। इसी बीच उसने एक डेटिंग ऐप पर अकाउंट खोला। जहां उसकी पहचान आरोपी अमोल पाटिल से हुई।
आरोप है कि पाटिल ने पीड़िता से कहा कि वह अपना बायोडाटा लेकर उसके ऑफिस मिलने आये। पीड़ित बायोडाटा लेकर उसके ऑफिस गयी। जहां पाटिल ने बातचीत में बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर नासिक में रहने लगी है। और वह अपने माता-पिता और भाई के साथ संभाजीनगर में रहता है। उसने पीड़िता से शादी करने की इच्छा जताई। लेकिन पीड़िता ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमोल ने ऑफिस में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लीं। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। उसने डर की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करवाई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पीड़िता को बेल्ट से पीटा भी गया। कथित तौर पर अमोल पाटिल ने महिला को अश्लील फोटो और वीडियो फैलाने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ बलात्कार किया। उसने पीड़िता के साथ ऑफिस में कई बार बलात्कार किया। ब्लैकमेल कर सुनसान जगह पर ले जाकर कार में रेप किया। आखिरकार यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने एमआईडीसी सिडको पुलिस स्टेशन में 12 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments