HomeMaharashtraमुंबई की अनुष्का शुक्ला ने सीए परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर...

मुंबई की अनुष्का शुक्ला ने सीए परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का मान

मुंबई। महर्षि दयानंद कॉलेज, परेल (मुंबई) के उप-प्राचार्य, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात ग़ज़लकार डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल की पुत्री अनुष्का उमेश शुक्ला ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार, समाज और अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अनुष्का एक शिक्षित एवं संस्कारित परिवार से आती हैं। उनके पिता शिक्षा और साहित्य जगत की प्रतिष्ठित हस्ती हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती गौरी शुक्ला गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई उत्कर्ष शुक्ला कंप्यूटर इंजीनियर हैं और अपने क्षेत्र में कार्यरत हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के बेहड़ा, केराकत की निवासी अनुष्का ने कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, समर्पण और निरंतर मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मुंबई स्थित उनके निवास तथा पैतृक गांव बेहड़ा में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों, साहित्यकारों, मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर परिश्रम, अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुष्का की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अनुष्का की सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है। उनकी यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है जो कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का सपना देखते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments