Homeमुंबईपूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा के शिवसेना में शामिल होने पर बोले...

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा के शिवसेना में शामिल होने पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे, कहा- ये तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है…

मुंबई। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा रविवार को शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए। शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने को मिलिंद देवरा ने भावुक क्षण बता दिया और पीएम मोदी और सीएम एकनाथ शिंदे की जमकर प्रशंसा की। अपने भाषण में मिलिंद देवरा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अब कांग्रेस का एकमात्र ही उद्देश्य है पीएम मोदी का विरोध करना। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवरा को शिवसेना में स्वागत करते हुए कहा कि ये तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। प्रधानमंत्री मोदी और एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए मिलिंद देवरा ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र को लेकर उनका दृष्टिकोण बड़ा है। इसलिए मैं उनके हाथ मजबूत करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के पास देश के लिए एक विजन है। मिलिंद देवरा ने कहा कि इसलिए मैं शिवसेना के हाथों को मजबूत करना चाहता हूं। मिलिंद देवरा ने कहा कि शिवसेना से हमारे पुराने रिश्ते हैं। बाला साहेब के आशीर्वाद से मेरे पिता मुरली देवरा मुंबई के मेयर बने थे। मेरे पिता और शिंदे में एक समानता है। दोनों सामान्य परिवार से आते हैं। दोनों ने नगरसेवक के रूप में शुरुआत की। मुरलीभाई केंद्र में मंत्री बने। आप कड़ी मेहनत से मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि मुझ पर झूठा आरोप लगाने से पहले शिंदे ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। शिंदे साहब अच्छे लोग चाहते हैं जो मुंबई महाराष्ट्र के हित के लिए काम कर सकें। एकनाथ शिंदे का मानना ​​है कि मैं सांसद बनकर अच्छा काम कर सकता हूं। उन्होंने विश्वास किया। मिलिंद देवराने कहा, इसके लिए धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments