HomeArchitectureBreakingवरिष्ठ कामगार नेता अभिजीत राणे ने थामा भाजपा का दामन

वरिष्ठ कामगार नेता अभिजीत राणे ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा मुंबई सचिव पद पर नियुक्ति

मुंबई। लाखों कामगारों के दिलो की धड़कन कहे जाने वाले धड़क कामगार यूनियन महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष व वरिष्ठ कामगार नेता अभिजीत राणे ने अब देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दामन थाम लिया है। और अब कामगारों की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक उठाने की पूरी तैयारी कर रहे है। मुंबई भाजपा वरिष्ठ नेता और बोरीवली से विधायक सुनील राणे की उपस्थिति में अभिजीत राणे ने भाजपा में प्रवेश किया। गोरेगांव पश्चिम स्थित बांगुर नगर के अयप्पा मंदिर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सुनील राणे ने कामगार नेता अभिजीत राणे को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने अभिजीत राणे को मुंबई भाजपा सचिव पद पर नियुक्ति की घोषणा की। उक्त मौके पर विधायक सुनील राणे ने कहा, मैं अभिजीत राणे का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। मैंने धड़क कामगार यूनियन के माध्यम से उनके कार्यो को देखा है, उन्होंने अनुशासन के साथ संघ को चलाया है। भाजपा पार्टी मुख्य रूप से अनुशासन के लिए जानी जाती है और मुझे विश्वास है कि वह भाजपा परिवार में भी जिम्मेदारी से काम करेंगे। अभिजीत राणे ने कहा कि आज देश मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है। देश का चारो कोना इस समय राममय हो गया हैं। इस दौरान अभिजीत राणे के साथ संघ के सैकड़ों पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments