HomeMaharashtraमीरा-भाईंदर महानगरपालिका की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन,...

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, नागरिकों से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील

मुंबई। नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर महानगरपालिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता रविवार, 21 जून 2026 को मिरा रोड पूर्व स्थित अप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल, क्वीन्स पार्क में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत योगासनों का मूल्यांकन किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नागरिकों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसकी अंतिम तिथि 19 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है और वे मीरा-भाईंदर शहर के निवासी होने चाहिए। योग शिक्षक अथवा योग प्रशिक्षण से जुड़े पेशेवर (ऑनलाइन या ऑफलाइन) इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। कार्यक्रम के दिन सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित किए जाएंगे, जबकि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:50 बजे होगा। सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। विजेताओं का चयन निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। महानगरपालिका ने कहा है कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और स्वस्थ समाज निर्माण का प्रभावी मार्ग है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक नागरिकों से भाग लेने और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश समाज तक पहुंचाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments