HomeMaharashtra15 जुलाई तक बढ़ी 5% संपत्ति कर छूट की अवधि, मीरा-भायंदर मनपा...

15 जुलाई तक बढ़ी 5% संपत्ति कर छूट की अवधि, मीरा-भायंदर मनपा का नागरिकों से समय पर टैक्स भरने का आग्रह

मुंबई। मीरा-भायंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) ने वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर की वसूली को गति देने और नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 5 प्रतिशत छूट की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी है। महानगरपालिका प्रशासन ने बताया कि पहले पूर्ण संपत्ति कर का भुगतान 30 जून 2026 तक करने पर 5 प्रतिशत तथा 31 जुलाई 2026 तक भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई थी। नागरिकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बढ़ती मांग को देखते हुए महापौर डिंपल मेहता के निर्देश पर 5 प्रतिशत छूट की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 के बीच अपना पूरा संपत्ति कर जमा करने वाले करदाताओं को भी 5 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। महानगरपालिका ने नागरिकों से बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाकर समय पर संपत्ति कर जमा करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, संपत्ति कर का भुगतान ‘My MBMC’ मोबाइल ऐप, महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट www.mbmc.gov.in, आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबॉट (9967611234) के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है। इसके अलावा आवश्यकता होने पर नागरिक महानगरपालिका के कर विभाग कार्यालय में भी जाकर कर जमा कर सकते हैं। महानगरपालिका प्रशासन ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को आर्थिक मजबूती देने के लिए नागरिक समय पर संपत्ति कर का भुगतान कर प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments