Wednesday, May 6, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंब्रा में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बनाकर परिवार को भेजा

मुंब्रा में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बनाकर परिवार को भेजा

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अमृत नगर इलाके में चोरी के शक में 21 वर्षीय युवक को कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसके परिवार को भेजा गया। पीड़ित की पहचान मोहम्मद नफीज वाजिव गनी खान (21) के रूप में हुई है, जो अमृत नगर स्थित हाजी वारिस बिल्डिंग में रहता है। घटना 3 मई की रात से 4 मई की दोपहर के बीच की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नफीज पर गल्ले से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया था। जब उसने इस आरोप से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शमशू उर्फ हबीब और उसके चार बेटों—शहादा, शहबाज, अयान और अफताब—ने मिलकर युवक की बेल्ट और बिजली के केबल से बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के जरिए उसके परिजनों को भेजा गया, ताकि उन्हें डराया जा सके।इतना ही नहीं, आरोपियों ने मारपीट और धमकी के जरिए युवक के वेतन की रकम भी जबरन ले ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंब्रा पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—127(2), 118(1), 189(1)(2), 190, 356(2) और 316(2)—के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments