HomeCrimeछह पहिएदार कंटेनर से 1,450 बक्से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

छह पहिएदार कंटेनर से 1,450 बक्से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ठाणे। ठाणे में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दवाइयों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर की जा रही शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। ठाणे में गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग स्क्वाड ने 5 मई 2026 की शाम करीब 6:15 बजे आर.सी. पाटिल टोल नाका और माजिवाड़ा के बीच एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर जांच की।जांच के दौरान कंटेनर से गोवा में निर्मित शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। टीम ने छह पहिएदार कंटेनर सहित कुल 1,450 बक्से शराब जब्त किए। जब्त शराब में 180 मिलीलीटर की सीलबंद रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की की बोतलें पाई गईं।इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान परगत सिंह करतार सिंह (चालक) और अमृतबीर सिंह हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दवा के फर्जी चालान तैयार कर गोवा में बनी शराब को अन्य राज्यों में तस्करी के लिए ले जा रहे थे।यह कार्रवाई राज्य उत्पाद शुल्क विभाग महाराष्ट्र (कोंकण डिवीजन, ठाणे) की टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में उत्पाद शुल्क अधीक्षक प्रवीण तांबे, उप अधीक्षक आनंद पवार (ठाणे-1) और उप अधीक्षक रत्नमाला गायकवाड़ सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।छापेमारी के दौरान करीब 1 करोड़ 65 लाख 11 हजार 500 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। विभाग ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments