Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशसोलर पैनल लगवाते समय छत से नीचे गिरने से एक महिला की...

सोलर पैनल लगवाते समय छत से नीचे गिरने से एक महिला की मौत

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं की मुश्किलें अब जानलेवा रूप लेने लगी हैं। नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा में सोमवार को ऐसा ही एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। जहां अनाप-शनाप विद्युत बिलों से त्रस्त एक बुजुर्ग महिला की सोलर पैनल लगवाने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। नगर के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी 62 वर्षीय खैरुन निशां पत्नी बशीर अली लंबे समय से बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर परेशान चल रही थीं। परिवार के मुताबिक, स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई । जिससे घरेलू बजट बिगड़ गया था। इसी परेशानी से राहत पाने के लिए उन्होंने अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। सोमवार को जब छत पर सोलर पैनल की फिटिंग का काम चल रहा था। छत पर खड़ी काम देख रही खैरुन निशां का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरीं। हादसा इतना गंभीर था कि उनके सिर में गहरी चोटें आईं। परिजन और पड़ोसी उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया है और पूरे मोहल्ले में शोक व्याप्त है। इस घटना ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों को लेकर जनता में व्याप्त नाराजगी को फिर सामने ला दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनता तो शायद एक परिवार की यह दुखद त्रासदी टाली जा सकती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments