Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंब्रा में 18वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में...

मुंब्रा में 18वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

इंद्र यादव/ठाणे। ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित कौसा इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 33 वर्षीय महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिसर में शोक का माहौल फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शर्मिन फैजल नाखवा (33) के रूप में हुई है। वह मुंब्रा-पनवेल रोड स्थित ‘इलमोर दोस्ती प्लैनेट’ परिसर की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे शर्मिन अपने पिता शब्बीर डिंगा के घर पर मौजूद थीं, जो कौसा क्षेत्र के एक टॉवर की 18वीं मंजिल पर स्थित है। इसी दौरान उन्होंने अचानक खिड़की से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंब्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज सुनकर लोग बाहर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत और दुख का माहौल है। मुंब्रा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है और मृतका के परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments