HomeArchitectureBreakingअमेय होटल के अवैध निर्माणों पर कब चलेगा म्हाडा का बुलडोजर?

अमेय होटल के अवैध निर्माणों पर कब चलेगा म्हाडा का बुलडोजर?

नोटिस के दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, होटल के अवैध निर्माण को संरक्षण देकर लोगों की जान से खिलवाड़ क्यों?

क्या मुंबई मंडल के सीओ मिलिंद बोरिकर शीघ्र कार्रवाई का देंगे आदेश?

मुंबई। मुंबई में होटलों में आग लगने की कई घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद सुरक्षा नियमों और अवैध निर्माणों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बांद्रा पूर्व के गांधी नगर स्थित म्हाडा लेआउट की एक इमारत में संचालित अमेय होटल के संबंध में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार होटल संचालक ने इमारत के तीनों ओर के ओपन स्पेस पर निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया है और वहीं से होटल का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में म्हाडा मुंबई मंडल के बांद्रा डिवीजन के पदनिर्देशित अधिकारी सागर वीर ने 11 जून 2026 को लगभग 144 वर्गमीटर के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से म्हाडा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। होटल जैसे सार्वजनिक स्थल पर अवैध निर्माण होने के बावजूद कार्रवाई में हो रही देरी कई गंभीर प्रश्न खड़े करती है। सूत्रों के अनुसार अमेय होटल पर कार्रवाई को लेकर उच्च स्तर और राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। बताया जाता है कि होटल संचालन के लिए संबंधित स्थान की अस्थायी अनुमति मांगी गई है, जबकि पहले मिली अस्थायी अनुमति के आधार पर पूरे क्षेत्र का स्थायी रूप से उपयोग किया जा रहा है।गौरतलब है कि यह होटल एक आवासीय इमारत में संचालित हो रहा है और इमारत के तीन हिस्सों को कवर कर होटल चलाया जा रहा है। ऐसे में अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं। अब सवाल यह है कि म्हाडा मुंबई मंडल के मुख्य अधिकारी (सीओ) मिलिंद बोरिकर इस मामले का संज्ञान लेकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई का आदेश कब देंगे? यदि नोटिस जारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे नियमों के पालन और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments