HomeHealth & Fitnessसफीपुर एसडीएम का सीएचसी पर औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

सफीपुर एसडीएम का सीएचसी पर औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। सफीपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने इमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी प्रशासन को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सभी आवश्यक दवाइयां नियमानुसार मरीजों को उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उपचार, दवाइयों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments