HomeReligionकांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं का बढ़ाया उत्साह

कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं का बढ़ाया उत्साह

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने लखनऊ से आए विशेष हेलीकॉप्टर में सवार होकर सिद्धेश्वर मंदिर, इलाईट चौराहा सहित कांवड़ यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कई चक्कर लगाए और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाने और यात्रा को भव्य बनाने का प्रयास किया गया। वहीं, जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments