Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedवेव्हज 2025 सम्मेलन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को मिला...

वेव्हज 2025 सम्मेलन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को मिला वैश्विक मंच: सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार

मुंबई। वेव्हज 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को वैश्विक मंच मिल रहा है, ऐसा मत व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने इसे भारतीय सृजनशीलता और सांस्कृतिक एकता का उत्सव बताया। जिओ वर्ल्ड सेंटर में चल रहे इस समिट के दूसरे दिन “साउंड्स ऑफ इंडिया” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पॉटिफाय की ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री शेलार ने कहा कि यह कार्यक्रम पारंपरिक संगीत शैली और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम है, जिसका उद्देश्य मनोरंजन क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना और भारत की रचनात्मकता को वैश्विक पहचान दिलाना है। मुंबई को सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस शहर में निर्मित कलाकृतियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दी है। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतकार शंतनु मोइत्रा और उनकी टीम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से बुआई और कटाई से जुड़ी लोकगीतों की प्रस्तुति से की, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्र, आधुनिक ध्वनि और सांस्कृतिक विविधता का संगम दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। इस आयोजन का संचालन अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी और मानसी सोनटक्के ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments