Saturday, May 16, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentफैशन और समाज सेवा में चमकी वैशाली भाऊरजार, लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड...

फैशन और समाज सेवा में चमकी वैशाली भाऊरजार, लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

मुंबई। अपनी मेहनत, आत्मबल और कला कौशल के दम पर फैशन और समाज सेवा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुकीं ब्यूटी आइकन और मेगा मॉडल वैशाली भाऊरजार को हाल ही में मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में आयोजित “लिजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2026” (7वें सीजन) में सम्मानित किया गया। यह समारोह कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ़) के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार दिलीप सेन, कॉमेडियन सुनील पाल और डॉ. योगेश लखानी की उपस्थिति रही। छत्तीसगढ़ के भिलाई की मूल निवासी वैशाली भाऊरजार की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक मानी जा रही है। वैशाली का सपना शुरुआत में एयर होस्टेस बनने का था और उन्होंने इसे पूरा भी किया। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में एक्स कैबिन क्रू (एयर होस्टेस) के रूप में कार्य किया, लेकिन बाद में उनकी किस्मत उन्हें मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में ले आई। वैशाली को बॉलीवुड के चर्चित गायक उदित नारायण द्वारा तीन बार और सिंगर दीपा नारायण द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें “महात्मा गांधी रतन अवॉर्ड 2025”, “मिस इंडिया विनर”, “बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2025” और “अखंड भारत गौरव सम्मान 2025” जैसे कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। लगातार मिल रहे राष्ट्रीय स्तर के सम्मान यह दर्शाते हैं कि वैशाली भाऊरजार आज केवल फैशन इंडस्ट्री की एक सफल मॉडल ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत शख्सियत के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments