Homeअन्य राज्यWashington: यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के लिए अमेरिका 30 करोड़ डॉलर और...

Washington: यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के लिए अमेरिका 30 करोड़ डॉलर और देगा

Washington

वाशिंगटन:(Washington) यूक्रेन पर आक्रामक रूसी हमले के बीच अमेरिकी मदद का सिलसिला भी जारी है। अब अमेरिका (American) ने 30 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता की घोषणा की है।

यूक्रेन पर रूसी हमले के चौदह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी घमासान चल रहा है। ताकतवर रूस के सामने यूक्रेन लगातार डटा हुआ है। यूक्रेन को नाटो देशों के साथ अमेरिका का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर मदद पहुंचा रहा है। अब अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के रूप में तीस करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तीस करोड़ डॉलर अतिरिक्त सुरक्षा सहायता की घोषणा करते हुए कहा कि यह पैकेज यूक्रेन को रूस के क्रूर, अकारण और अनुचित युद्ध के सामने बहादुरी से अपना बचाव जारी रखने में मदद करेगा। जब तक रूस युद्ध खत्म नहीं करता है तब तक अमेरिका और अन्य सहयोगी देश यूक्रेन के साथ एकजुट रहेंगे।

पिछले महीने अमेरिका ने एक पैकेज में यूक्रेन को नई सैन्य सहायता के लिए 32.5 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की थी। इस राशि से हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए अधिक आर्टिलरी राउंड और रॉकेट खरीदे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments