Tuesday, April 16, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraघर में घुसकर महिला टीचर के साथ अप्राकृतिक सेक्स, आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला टीचर के साथ अप्राकृतिक सेक्स, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पूर्वी उपनगर के चेंबूर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला टीचर के साथ उसके घर में घुसकर बलात्कार किया. आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध (अप्राकृतिक सेक्स) भी बनाए। आरसीएफ पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय पीड़िता एक स्कूल में पढ़ाती है। आरोपी ओर पीड़िता दोनों एक दूसरे को जानते है। पुलिस ने बताया कि 13 मई को आरोपी महिला के घर पर उसके ट्यूशन क्लासेज के लिए पैसे देने के बहाने गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार पीड़िता को अपने साथ नवी मुंबई चलने के लिए कहा। हालांकि, महिला ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
हालांकि वारदात के चार दिन बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया। आरोपी को 21 मई को पकड़ लिया गया।आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments