HomeArchitectureBreakingपुणे में हिट-एंड-रन की घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों की मौत और एक...

पुणे में हिट-एंड-रन की घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में हिट एंड रन की दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये हादसे रविवार रात और सोमवार तड़के के बीच चार घंटे के भीतर पुणे के बोपोडी और पिंपल सौदागर इलाकों में हुए हैं। पुणे शहर के बोपोडी इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो बीट मार्शलों को टक्कर मार दी, जिसमें 42 वर्षीय कांस्टेबल समाधान कोली की मौत हो गई और 36 वर्षीय संजोग शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुणे पुलिस ने बोपोडी हिट-एंड-रन मामले में कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी खड़की पुलिस स्टेशन के हैं और हादसे के समय गश्त ड्यूटी पर थे। यह दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे बोपोडी अंडरपास पर हुई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पाटिल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
पिंपल सौदागर हादसा:
दूसरी दुर्घटना रविवार रात करीब 10.30 बजे पुणे के पिंपल सौदागर इलाके में हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल सचिन विष्णु माने की मौत हो गई। सांगवी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल माने वर्तमान में ड्राइवर के रूप में सीआईडी ​​​​में तैनात थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह अस्पताल में किसी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उस वाहन की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। दोनों घटनाओं ने पुलिस बल में गहरी चिंता और दुःख उत्पन्न किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments