Thursday, May 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशस्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी ओर उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसजनों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के दूरदर्शी विजन के कारण ही आज भारत कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी और देश ने एक दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेता को खो दिया। बैठक में संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ने भी राजीव गांधी से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखते थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, कमल तिवारी, बोधराज सिंह, युसूफ फारूकी, बाबूराम निषाद, अशोक अवस्थी, संजय त्रिपाठी, मोहित कुशवाहा, हरिओम यादव, प्रदीप शर्मा और महेश सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद आयोजित रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के साथ वैभव शुक्ला, सरफराज गांधी तथा अर्पित कुशवाहा समेत कई युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments