Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेताओं की संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच हो : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र...

भाजपा नेताओं की संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच हो : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने आमंत्रण पर पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय संक्रमण काल से गुजर रहा है, जहां बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और छात्रों के साथ धोखाधड़ी जैसे मुद्दों से आम जनता परेशान है।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश के युवा और आम नागरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के विधायक, मंत्री और सांसद रातों-रात अमीर होते जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती आई है, लेकिन जब जनता की सेवा का व्रत लेने वाले ही भ्रष्टाचार में शामिल हो जाएं तो लोकतंत्र के लिए यह गंभीर चिंता का विषय बन जाता है।सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि भाजपा के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की आय और संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ते समय नेताओं द्वारा निर्वाचन अधिकारी को दिए गए संपत्ति संबंधी हलफनामे और वर्तमान संपत्ति का तुलनात्मक परीक्षण होना चाहिए। यदि किसी जनप्रतिनिधि के पास आय से अधिक संपत्ति पाई जाती है, तो उसकी जांच कर अवैध संपत्ति को जब्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशहित में ऐसी अचल संपत्तियों को सरकार के कब्जे में लिया जाना चाहिए, ताकि राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला महासचिव अजय कुमार गौतम, जिला महासचिव युसूफ फारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत गौतम तथा कार्यालय सचिव महेश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments