HomeMaharashtraटूर पैकेज कैंसिल कराने के नाम पर युवक से 1.88 लाख की...

टूर पैकेज कैंसिल कराने के नाम पर युवक से 1.88 लाख की ऑनलाइन ठगी

मुंबई। मुंबई के ट्रॉम्बे इलाके में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। टूर पैकेज कैंसिल कराने के बहाने साइबर जालसाजों ने उससे करीब 1.88 लाख रुपये ठग लिए। मामले में ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अणुशक्ति नगर स्थित बीएआरसी आवासीय परिसर में रहने वाले प्रतीक नायर (24) को 15 मई को एक अज्ञात महिला का फोन आया। महिला ने पूछा कि क्या वह पिछले साल खरीदे गए टूर पैकेज को रिन्यू करना चाहते हैं। प्रतीक द्वारा मना करने पर महिला ने कहा कि पैकेज कैंसिल करने के लिए एक प्रक्रिया पूरी करनी होगी और इसके लिए उसने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक कर प्रतीक ने अपने क्रेडिट कार्ड से 9,783 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 23 मई को फिर से कॉल कर जालसाजों ने दावा किया कि उनके खाते से जबरन अनधिकृत भुगतान कट गया है और कार्ड ब्लॉक करना पड़ेगा।
इसके बाद ठगों ने तीन अलग-अलग ट्रांज़ैक्शन के जरिए कुल 59,328 रुपये निकाल लिए। हर ट्रांज़ैक्शन 19,776 रुपये का था।
26 मई को आरोपियों ने एक बार फिर फोन कर कहा कि कैंसलेशन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और अतिरिक्त रकम ट्रांसफर करनी होगी। इसी बहाने उन्होंने और पैसे ऐंठ लिए। घर लौटने पर प्रतीक ने अपने भाई को पूरी घटना बताई, तब पता चला कि उनके साथ कुल 1.88 लाख रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। इसके बाद दोनों भाइयों ने मुंबई पुलिस के ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन पेमेंट रिक्वेस्ट पर तुरंत भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर सेल या पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments