Tuesday, May 5, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला अस्पताल के महिला एवं पुरुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, एसएनसीयू और ट्रामा सेंटर का दौरा किया और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता, भर्ती की अवधि तथा डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक बेड तक जाकर मरीजों का हालचाल भी जाना। अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने और कई स्थानों पर डस्टबिन की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें समय पर सभी आवश्यक चिकित सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और अस्पताल में ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि चिकित्सा सेवाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी रामदेव निषाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments