Tuesday, May 5, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraकरंट लगने से 6 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, बिजली बॉक्स से...

करंट लगने से 6 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, बिजली बॉक्स से केबल लीक होने का मामला

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के वागले एस्टेट स्थित इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें करंट लगने से 6 वर्षीय बच्चे साईबाबा शेख की मौत हो गई। ठाणे आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, यह हादसा एक उच्च वोल्टेज बिजली बॉक्स से केबल लीक होने के कारण हुआ। घटना के समय बच्चा घर की ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ी चढ़ रहा था। सीढ़ी के पास स्थित बिजली बॉक्स से निकला तार लीक होकर सीढ़ी से संपर्क में आ गया, जिससे पूरी सीढ़ी में करंट प्रवाहित हो गया। जैसे ही बच्चा सीढ़ी पर चढ़ा, वह बिजली के झटके से बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय किए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments