Saturday, February 22, 2025
Google search engine
HomeUncategorized"हमारा आंगन-हमारे बच्चे" उत्सव का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष के बच्चों...

“हमारा आंगन-हमारे बच्चे” उत्सव का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष के बच्चों में बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देना: खंड शिक्षा अधिकारी अंतिमा

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश।
निपुण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय डडियापुरा एवं कंपोजिट नई बस्ती के पांच बच्चों को निपुण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र झांसी श्रीमती अंतिमा ने “हमारा आंगन-हमारे बच्चे” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संसाधन केंद्र, झांसी में मां शारदा के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य 3 से 8 वर्ष के बच्चों में बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देना है। अब आंगनबाड़ी को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ते हुए कार्य किया जाएगा ताकि राष्ट्र के विकास के लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं।
एसआरजी चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला, जबकि नगर की शिक्षक संकुल और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एआरपी पीयूष अग्रवाल ने किया और आभार भूपेंद्र नायक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सुपरवाइजर एवं नगर क्षेत्र कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments