Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Homeअन्य राज्यतमिलनाडु चुनाव: डीएमके उम्मीदवार कार्तिक मोहन का दावा—200 से अधिक सीटों पर...

तमिलनाडु चुनाव: डीएमके उम्मीदवार कार्तिक मोहन का दावा—200 से अधिक सीटों पर जीत तय

चेन्नई (तमिलनाडु)। विल्लीवक्कम विधानसभा क्षेत्र से डीएमके उम्मीदवार कार्तिक मोहन ने सोमवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, पार्टी की स्थिति और मजबूत होती जा रही है और उन्हें पहले से भी अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। मोहान ने कहा कि सरकार बनने के बाद उनकी पार्टी पहले ही दिन से अपने घोषणापत्र को लागू करना शुरू कर देगी। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र विल्लीवक्कम का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार की अधिकांश योजनाएं पहले ही लोगों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे जनता में संतोष और व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का घोषणापत्र इस चुनाव अभियान का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। लोगों में घोषणापत्र को लेकर खासा उत्साह है और वे यह जानने में रुचि दिखा रहे हैं कि इसे किस तरह लागू किया जाएगा। इस दौरान कार्तिक मोहन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस विधेयक को परिसीमन विधेयक के साथ जोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। गौरतलब है कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को संसद में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जिसके चलते यह पारित नहीं हो सका। इसके बाद सरकार ने संबंधित परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया। यह प्रस्तावित विधेयक लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करता था, साथ ही 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की योजना भी इसमें शामिल थी।तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के बीच माना जा रहा है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके के ए. वेत्रियाझगन ने विल्लीवक्कम सीट पर जीत हासिल की थी, उन्होंने एआईएडीएमके के जेसीडी प्रभाकर को 37,237 वोटों के अंतर से हराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments