Monday, May 11, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमुंबई में मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा रहे...

मुंबई में मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा रहे उपस्थित

मुंबई। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को प्रभास पाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विशेष भव्य पूजा समारोह आयोजित किया गया। इसी उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग की ओर से मुंबई स्थित श्री ढाकलेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्षों की अटूट भक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपराओं की अमर चेतना का प्रतीक है। हजारों वर्षों तक हुए विदेशी आक्रमणों के बावजूद यह मंदिर आज भी गौरव के साथ खड़ा है, जो भारत की शाश्वत शक्ति और आध्यात्मिक विरासत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गजनी के महमूद से लेकर औरंगजेब तक अनेक आक्रमणकारियों ने इस मंदिर को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वे भारतीय आस्था और संस्कृति को समाप्त नहीं कर सके। भारत केवल भौगोलिक सीमाओं वाला देश नहीं, बल्कि एक सनातन संस्कृति है, जिसकी आत्मा मंदिरों, संतों और परंपराओं में बसती है। ‘सनातन’ का अर्थ है जिसका कभी अंत न हो और सोमनाथ मंदिर इसका जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, सांस्कृतिक कार्य विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी, सांस्कृतिक कार्य संचालनालय के निदेशक श्रीराम पांडे तथा मंदिर के प्रबंध न्यासी अशोक भंसाले भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने महादेव के दर्शन किए और इसके बाद आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments