Monday, May 11, 2026
Google search engine
HomeCrimeनवी मुंबई में ‘हाइड्रो गांजा’ रैकेट का भंडाफोड़, दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार

नवी मुंबई में ‘हाइड्रो गांजा’ रैकेट का भंडाफोड़, दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार

नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘हाइड्रो गांजा’ तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नेरुल और सीवुड्स इलाके में छापेमारी कर दो कथित ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 6.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल शब्बीर लांबे (27) और नशवान मुबाज बगदादी (26) के रूप में हुई है। जबकि मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 9 मई को एंटी-नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त अभियान चलाया। नेरुल इलाके में गश्त के दौरान साहिल लांबे संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 66.7 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान लांबे ने सीवुड्स में चल रहे एक बड़े ड्रग नेटवर्क की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सीवुड्स स्थित ए.एन.हिल व्यू बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 1301 पर छापा मारा, जहां से नशवान बगदादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से भी अतिरिक्त मात्रा में हाइड्रो गांजा जब्त किया। जांच में सामने आया कि इस रैकेट में नीलेश सिंह नामक आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। वहीं अनवर उर्फ अली पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है, जबकि आकाश मोराया की पहचान खरीदार के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह संगठित तरीके से ड्रग तस्करी नेटवर्क चला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 और संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं भी लगाई गई हैं। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदीप निगाडे ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके संगठित नेटवर्क को देखते हुए सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह पूरा ऑपरेशन असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर तुषार माने के नेतृत्व में किया गया। टीम में पुलिसकर्मी पाडुकामल डोरे, ज्ञानेश्वर चव्हाण, सुदाम पालवे, सचिन राठौड़, प्रशांत खिलारे और महिला पुलिस नायक हेमांगी पाटिल शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments