Friday, March 29, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraगैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोग झुलसे

गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोग झुलसे

मुंबई। मुंबई में रसोई गैस रिसाव के कारण एक घर में आग लगने से दो बच्चों सहित छह लोग झुलस गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है। सोमवार की सुबह मुंबई के खार उपनगर में एक गैस सिलेंडर फट गया। बताया जा रहा है कि महिला सुबह का खाना बनाने के लिए अपने रसोई में गई और जैसे ही उसने खाना पकाने के लिए गैस जलाया, वैसे ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दरअसल, अधिकारी ने बताया कि गैस में पहले से ही रिसाव हो रहा था, जिसपर परिवार का ध्यान नहीं गया।
विस्फोट होते ही आसपास में मचा हड़कंप
मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने बताया कि गैस रिसाव के बाद खार डांडा इलाके में स्थित एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। इसके बाद आसपास में हडकंप मच गया।घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को सूचित किया। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां और अन्य दमकल उपकरण मौके पर पहुंचे और सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।
दो बच्चों और बुजुर्ग समेत पूरा परिवार झुलसा
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इस आग में परिवार को छह लोग 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में छह से सात साल के दो बच्चे और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments